21 कुंडिय श्याम गायत्री महायज्ञ में – सबको सदबुद्धि सबके उज्ज्वल भविष्य – के लिए दी हजारों आहुतियां
21 कुंडिय श्याम गायत्री महायज्ञ में - सबको सदबुद्धि सबके उज्ज्वल भविष्य - के लिए दी हजारों आहुतियां
डूंडलोद : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में रविवार को तीन दिवसीय श्याम महोत्सव की पूर्णाहुति के उपलक्ष्य में श्याम मंदिर प्रांगण डूंडलोद में 21 कुंडिया श्री श्याम गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। श्याम मंदिर समिति के सचिव डॉक्टर केशर देव यादव ने बताया कि गायत्री परिवार नवलगढ़ के, प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार दायमा के संयोजन में राजेन्द्र प्रसाद सैनी व विवेक सैनी की टोली द्वारा गायत्री महायज्ञ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
यज्ञ के मुख्य यजमान प्रदीप सिंह उदावत, बलबीर सिंह उदावत, सुभाष बुगालिया, शेर सिंह यादव, थे, यज्ञ आचार्य राजेंद्र सैनी ने कहा कि मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता आप स्वयं है, गायत्री मंत्र हमें पुरुषार्थ करना सिखाता है, हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा, हम बदलेंगे, युग बदलेगा का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक कृष्ण कुमार दायमा ने कहा कि गायत्री मंत्र हमे व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण और समाज निर्माण की सीख देता है।
उन्होंने इस वर्ष हर साधक को दो वृक्ष लगाने और उसे बड़ा होने तक उसकी सुरक्षा, खाद पानी देने का संकल्प करवाया। गायत्री परिवार यज्ञ, कर्म कांड के द्वारा सैकड़ों गायत्री मंत्र की आहुतियां, महामृत्युंजय, श्याम बाबा व रुद्र देवता की आहुतियां देकर सबके सद्बुद्धि व सब के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा गायत्री मंत्र का नियमित जप करने, गायत्री और यज्ञ के दर्शन को जीवन में अपनाने, शिक्षा को बढ़ावा देने, कुरीति उन्मूलन, वृक्षारोपण करने एवं नशा मुक्ति के संकल्प लिए।
इस अवसर पर संतोष दायमा, विकेश कुमार, शंकरलाल गुर्जर, श्रीकांत यादव, दिनेश यादव, नरेश टेलर, गायत्री विद्यापीठ की व्यवस्थापिका संतोष दायमा, पार्वती सैनी, मनीषा धाभाई, राजवीर गुर्जर सहित गायत्री परिवार के सैकड़ों परिजन उपस्थित थे। इस मौके पर काफी संख्या में मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हजारों आहुतियां दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2048463


