शाकंभरी मार्ग स्थित आनंद श्री चेतना केन्द्र पर फागोत्सव में लगाए ठूमके
शाकंभरी मार्ग स्थित आनंद श्री चेतना केन्द्र पर फागोत्सव में लगाए ठूमके
उदयपुरवाटी : कैलाश बबेरवाल, क़स्बे में शाकम्भरी मार्ग पर स्थित आनंद श्री चेतना केन्द्र पर रविवार को होली के पावन पर्व पर फागोत्सव का आयोजन किया गया। फागोत्सव में मधु राजस्थानी एंड पार्टी के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक फाल्गुनी धमाल की प्रस्तुतियां दी। लोकेश्वरानंद महाराज के सानिध्य में गोपीनाथ मंदिर के महंत बिरजू महाराज, आरएसएस के खंड संघ चालक शंकरलाल सैनी, ब्रह्माकुमारी सुनिता बहन बतौर अतिथि मौजूद रहे। लोकेश्वरानंद महाराज ने बताया कि हिंदू धर्म के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को त्यौहारों पर आगे आकर लुत्फ उठाना चाहीए। सालभर में एक मस्ती का महीना फाल्गुन ही है। जिसमें सभी लोग एक महीने तक धमाल गाकर, स्वांग रचाकर आदि कार्यक्रम में आनंद लेते है। इस दौरान आरएसएस के जिला कार्यवाह गंगाराम मौर्य, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष गिरधारीलाल राठी, सेवा निवृत कृषि अधिकारी रामकरण सैनी, एचपी गैस मैनेजर रामप्रताप पुलकित, राजपाल सिंह शेखावत, प्रभू दयाल सैनी, महेश सैनी, किशनलाल रामूका, सुमेर सिंह गुर्जर, मूलचंद सैनी, गिरिजा कंवर, गायत्री सैनी, अंकित पुलकित, सौरभ, संजय सिंगोदिया, सुभाष सहित मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2048463


