होली पर शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई के आदेश:गश्त पर रहेंगे रींगस पुलिस के जवान; SDM ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की
होली पर शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई के आदेश:गश्त पर रहेंगे रींगस पुलिस के जवान; SDM ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की
रींगस : रींगस कस्बे के पुलिस थाने में शनिवार देर शाम होली महोत्सव को लेकर सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) की बैठक संपन्न हुई। उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता ने बैठक की अध्यक्षता की।
आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील
बैठक में वार्ता के दौरान सीएलजी सदस्यों ने शांति व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव दिए। इस पर उपखंड अधिकारी गुप्ता ने होली महोत्सव को शांतिपूर्वक, उमंग और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली आपसी मनमुटाव भुलाकर प्रेम से रहने का प्रतीक है।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त जारी रहेगी। साथ ही, वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
गश्त पर रहेंगे पुलिस के जवान
पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया- शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा और गश्त जारी रखी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया, ताकि किसी भी घटना को रोका जा सके।
शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में न ले, अन्यथा पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि हुड़दंग और ज्यादती सभ्य समाज का हिस्सा नहीं है, इसलिए कानून का पालन करते हुए प्रेम से होली मनाएं।
सीएलजी सदस्य अशोक कुमार डाकवाला ने होली और धुलंडी पर कुछ लोगों द्वारा तेज रफ्तार में वाहन चलाने और सड़कों पर शराब की बोतलें फेंकने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि इससे हादसों और झगड़ों का डर रहता है।
इस मौके पर पुलिस थाने के आसूचना अधिकारी विजय कुमार मीणा, सीएलजी सदस्य अशोक डाकवाला, संजय निठारवाल, अनिल बधाला, विजय निठारवाल, पिंटूदयाल हरितवाल, बाबूलाल स्वामी, आनंद सिंह शेखावत, मुकेश मीणा सहित अनेक प्रबुद्धजन, पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2048025

