सीकर में 32 साल की युवती से गैंगरेप:युवक ने नशीला पदार्थ देकर रेप किया, दोस्त ने अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया
सीकर में 32 साल की युवती से गैंगरेप:युवक ने नशीला पदार्थ देकर रेप किया, दोस्त ने अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया
सीकर : सीकर में 32 साल की युवती के साथ गैंगरेप हुआ है। युवती ने 2 युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। युवती का आरोप है कि एक युवक ने रेप किया। वहीं दूसरे युवक ने उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया- उसके पड़ोस के मकान में एक युवक का आना-जाना लगा रहता था। करीब 2 साल पहले वह युवक के कांटेक्ट में आई। धीरे-धीरे उस युवक ने युवती से बात करना शुरू किया। बातचीत बढ़ती गई और फिर युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया।
जब युवती आरोपी से मिलने गई तो वहां उस आरोपी का दोस्त भी मौजूद था। इसी दौरान किसी चीज में मिलाकर उन्होंने युवती को नशीला पदार्थ दे दिया। इससे उसे होश नहीं रहा। इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ रेप किया और आरोपी के दोस्त ने अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दे कई बार किया रेप
युवती का आरोप है कि अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने युवती के साथ कई बार अलग-अलग जगह रेप किया। जब युवती इसका विरोध करती तो आरोपी मारपीट करता और वीडियो को वायरल करने की धमकियां देता। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2048025


