[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चलती बस से महिला के जेवरात-रुपए चोरी:चोर ने बैग में से किए पार, जयपुर से सीकर आ रही थी बुजुर्ग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

चलती बस से महिला के जेवरात-रुपए चोरी:चोर ने बैग में से किए पार, जयपुर से सीकर आ रही थी बुजुर्ग

चलती बस से महिला के जेवरात-रुपए चोरी:चोर ने बैग में से किए पार, जयपुर से सीकर आ रही थी बुजुर्ग

सीकर : जयपुर से सीकर आ रही बुजुर्ग महिला के जेवर और रुपए चलती बस में चोरी हो गए। महिला ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

डीडवाना निवासी 60 साल की महिला अंतर कंवर ने चौमूं पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया- 24 फरवरी को जयपुर से रोडवेज बस में बैठकर वह चौमूं पुलिया से सीकर के लिए आ रही थी। रास्ते में चौमूं के पास उसने जब बैग संभाला तो उस बैग में से 15-20 हजार रुपए सहित लाखों रुपए के सोने के जेवरात गायब मिले।

जेवरात में गले का हार, सोने की अंगूठी सहित आभूषण शामिल थे। चौमूं पुलिस ने जीरो नंबर FIR दर्ज करके इसे रींगस पुलिस थाने में ट्रांसफर कर दिया। रींगस पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बुजुर्ग महिला के अनुसार वह अकेली थी। इसलिए उन्हें मुकदमा दर्ज करवाने में काफी देरी हुई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles