रतनगढ़ में कुंड में गिरने महिला की मौत:पानी निकालते समय हुआ हादसा, खेत में पशु चराने गई थी
रतनगढ़ में कुंड में गिरने महिला की मौत:पानी निकालते समय हुआ हादसा, खेत में पशु चराने गई थी
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ उपखंड के सांगासर गांव में एक खेत में कुंड से पानी निकालते समय 50 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई। महिला मवेशियों को चराने खेत पर गई थी।
पुलिस के अनुसार, सांगासर निवासी बाघसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी पत्नी सरोज कंवर (50) खेत में मवेशियों को चराने गई थीं। उन्हें प्यास लगी तो वह कुंड से पानी निकालने लगीं। इसी दौरान वह अचानक कुंड में गिर गईं और पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को कुंड से बाहर निकाला।
पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग (आकस्मिक मृत्यु) दर्ज की। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2048001


