चूरू में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:खाना लेने के लिए जा रहा था होटल, रणधीसर फाटक के पास हादसा
चूरू में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:खाना लेने के लिए जा रहा था होटल, रणधीसर फाटक के पास हादसा
रतनगढ़ : चूरू में रतनगढ़ थाना इलाके में रणधीसर फाटक के पास एक ट्रक की टक्कर से 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंता निवासी लोकेश के रूप में हुई है। वह खाना लेने के लिए होटल जा रहा था।
जानकारी के अनुसार लोकेश अपने रिश्तेदार रविकांत के साथ पंजाब से मशीनरी लेकर सुजानगढ़ की ओर जा रहे थे। रणधीसर फाटक के पास उनकी मशीनरी खराब हो गई, जिसके बाद वे वहां रुक गए। आसपास होटल नहीं होने के कारण लोकेश थोड़ी दूर स्थित होटल से खाना लेने जा रहा था।
टक्कर मारकर भाग गया ट्रक ड्राइवर
इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने लापरवाही से लोकेश को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन सहित फरार हो गया। रात का समय होने के कारण ट्रक के नंबर नहीं देखे जा सके। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल लोकेश को निजी वाहन से रतनगढ़ के जालान अस्पताल पहुंचाया।
जालान अस्पताल में डॉक्टरों ने लोकेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक के साले देवेंद्र मीणा (निवासी आखेड़ा, बारां) की रिपोर्ट पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2048001


