ठाठवाड़ी में श्याम बाबा का विशाल मेला लगा
भजन संध्या का किया आयोजन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : डॉ अनिल शर्मा
शिमला : ग्राम ठाठवाड़ी में शनिवार 28 फरवरी को श्याम बाबा का विशाल मेला श्याम बाबा मंदिर ठाठ-वाडी परिसर में भरा। मेले को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा गया, मेले के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मेला व्यवस्थापक कमेटी के सदस्य ओम प्रकाश यादव ने बताया कि मेले के अवसर पर दिनभर सुभाष निनाणियां एंड पार्टी द्वारा बाबा के सुंदर व मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी । साथ ही विभिन्न डांसर कलाकारों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। श्रद्धालुओं के लिए दिन भर विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया , जिसमें बड़ी संख्या में भक्त गणों ने प्रसाद ग्रहण किया। मेले के अवसर में श्याम बाबा की प्रतिमा को फूलों से सजाया गया । मेले में आसपास के अनेक गांवों से श्रद्धालु भक्त लोगों ने मंदिर में पहुंचकर बाबा को निशान चढ़ाएं तथा मनौतियां मांगी। आयोजन समिति के सदस्यों ने मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखी।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2047433


