सरदारशहर में जमकर नाचे डोटासरा और सांसद कस्वां:ताल मैदान में हुए आयोजन में गमछा लहराकर किया राजस्थानी गानों पर डांस
सरदारशहर में जमकर नाचे डोटासरा और सांसद कस्वां:ताल मैदान में हुए आयोजन में गमछा लहराकर किया राजस्थानी गानों पर डांस
सरदारशहर : सरदारशहर के ऐतिहासिक ताल मैदान में शुक्रवार को चार दिवसीय ‘होली मायड़ भूमि री’ महोत्सव की शुरुआत हुई। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सांसद राहुल कस्वां, विधायक अनिल शर्मा और पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा चंग की थाप और राजस्थानी गानों पर झूमते हुए नजर आए।

ताल मैदान में शुरू हुए होली के कार्यक्रम में डोटासरा अपनी फेमस स्टाइल में नाचते हुए नजर आए।
कार्यक्रम का शुभारंभ पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, सांसद राहुल कस्वां, विधायक अनिल शर्मा और पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने किया। मंच पर ‘तेजल सुपर-सुपर’ गाना बजते ही डोटासरा और सांसद राहुल कस्वां ने राजस्थानी अंदाज में डांस किया। वहीं कार्यक्रम में राजस्थान की स्वर कोकिला सीमा मिश्रा ने चंग की थाप पर राजस्थानी लोकगीत और होली की धमाल प्रस्तुत की, जिस पर श्रोता झूम उठे। साथ ही बॉलीवुड सिंगर रविंद्र उपाध्याय ने भी प्रस्तुतियां दी।
आयोजक भामाशाह विकास मालू ने सभी अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र राजवी ने आगंतुक अतिथियों और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भामाशाह विकास मालू ने कहा – यह उत्सव अपनी माटी और संस्कृति से जुड़ने का माध्यम है। ‘होली मायड़ भूमि री’ के जरिए हम अपनी परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना चाहते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2210203


