[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी को बजट में मिली बड़ी सौगातें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी को बजट में मिली बड़ी सौगातें

ट्रोमा सेंटर व विज्ञान संकाय की घोषणा, ग्रामीणों ने विधायक का जताया आभार

खेतड़ी : विधानसभा में बजट वर्ष 2026-27 के वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान भजनलाल शर्मा ने खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। जिले में सर्वाधिक घोषणाएं खेतड़ी क्षेत्र को मिलने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

मुख्यमंत्री ने खेतड़ी के उप जिला अस्पताल में ट्रोमा सेंटर स्थापित करने की घोषणा की है। इससे क्षेत्रवासियों को आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। अभी तक गंभीर घायलों को झुंझुनूं या जयपुर रेफर करना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। ट्रोमा सेंटर की स्थापना से सड़क दुर्घटनाओं एवं अन्य आपात स्थितियों में त्वरित उपचार संभव होगा।

इसके अलावा राजकीय कन्या महाविद्यालय, बबाई में विज्ञान संकाय शुरू करने की घोषणा भी की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को विज्ञान विषय की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उच्च शिक्षा के अवसर स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगे।

वहीं, गोठड़ा शहरी जल योजना के पुनरुद्धार कार्य के लिए पांच करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। इस योजना से क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ होगी और लंबे समय से चली आ रही जल समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये घोषणाएं क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि घोषित योजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन होगा और खेतड़ी विधानसभा विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।

Related Articles