सनातन धर्म मंदिर खेतड़ी नगर से निकली शोभायात्रा
भक्ति और उल्लास के साथ निकली 27वीं श्याम बाबा की शोभायात्रा, आज भंडारा
खेतड़ी नगर : केसीसी स्थित सनातन धर्म मंदिर खेतड़ी नगर में श्री श्याम भक्त मंडल के तत्वावधान में आयोजित 27वें श्याम महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार देर शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूरे कॉपर नगर क्षेत्र में भक्तिरस, रंग-गुलाल और भजनों की गूंज से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु बाबा के जयकारों के साथ झूमते-नाचते शोभायात्रा में शामिल हुए।
समाजसेवी बबलू अवाना, सज्जन मित्तल एवं सुनीता मित्तल की मुख्य यजमानी में श्याम भक्त गोपालसिंह व विमल शर्मा ने बाबा का अलौकिक श्रृंगार कर विधिवत पूजा-अर्चना की। निशान की आरती के बाद शोभायात्रा को रवाना किया गया।
प्रमुख मार्गों से गुजरी शोभायात्रा
शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर न्यू मार्केट, यादव धर्मशाला, सुभाष मार्केट, एनटीए कॉलोनी, हाट बाजार, थर्ड सेक्टर, जगदंबा मार्केट, सेंट्रल मार्केट और सब्जी मंडी सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
देर रात तक गूंजे भजन
रात्रि में स्थानीय कलाकारों द्वारा श्याम बाबा के भजनों की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन होकर भजनों पर झूमते रहे।
श्याम भक्त गोपालसिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे ज्योत प्रज्वलित कर विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
इस अवसर पर मंदिर मंत्री विमल शर्मा, राधा कृष्ण, संजय केडिया, राजकुमार टेलर, रमेश पांडे, रामचंद्र बेनीवाल, लक्ष्मीनारायण शर्मा, राजेश नारवाल, पंडित सुमन तिवाड़ी, राजू जाखल, रामसिंह, उत्तम सोलंकी, सतीश, हंसराज, सुलक्षणा शर्मा, माया देवी, शशीबाला, सुनीता, कौशल्या, गीता अग्रवाल, साधुराम, नरोतम सैन, राजेश अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2106957


