गोसाई मंदिर गोठड़ा में मेला
हरियाणा-दिल्ली के पहलवानों ने दिखाया दमखम, आस्था और खेल का अनूठा संगम
खेतड़ी नगर : ग्राम पंचायत गोठड़ा स्थित गोसाई मंदिर गोठड़ा परिसर में बाबा गोसाई सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित बाबा गोसाई मेले में इस वर्ष आस्था के साथ-साथ खेल प्रतिभा का भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। मेले में 11 हजार रुपये तक की कुश्ती प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही, जिसमें हरियाणा, दिल्ली, अलवर व गुरुग्राम सहित विभिन्न क्षेत्रों के नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
मंदिर पुजारी लीलाधर भगत ने विधिवत ज्योत प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीआई राकेश कुमार रहे, जबकि अध्यक्षता समाजसेवी हरिराम गुर्जर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकुमार बाडेटिया, प्रकाश भरगड़, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक कुमार एवं सुरेश सैनी मौजूद रहे। अतिथियों ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत करवाई।

रोमांचक रहे कुश्ती मुकाबले
कुश्ती दंगल में पहलवानों ने जोरदार दांव-पेंच और फुर्ती का प्रदर्शन किया। हर मुकाबले पर दर्शकों की तालियों और जयकारों से मैदान गूंजता रहा। प्रतियोगिता के निर्णायक भादरमल खटाणा और रामेश्वरलाल चनेजा ने निष्पक्ष निर्णय देकर प्रतियोगिता संपन्न करवाई।
आस्था का उमड़ा सैलाब
मेले में आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे और बाबा के दरबार में धोक लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने चाट-पकौड़ी सहित विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया, वहीं बच्चों ने झूलों और दुकानों पर खरीदारी कर मेले का भरपूर आनंद उठाया।
समाजसेवी हरिराम गुर्जर ने बताया कि मेले का उद्देश्य धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना है। देर शाम तक मेले में श्रद्धालुओं और दर्शकों की आवाजाही बनी रही, जिससे पूरा परिसर उत्सवमय वातावरण में सराबोर रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2107303


