[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोलसिया की नेहरो की ढाणी से खाटू श्याम पदयात्रा:महिला-पुरुष श्रद्धालु निशान लेकर खाटूधाम के लिए रवाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

कोलसिया की नेहरो की ढाणी से खाटू श्याम पदयात्रा:महिला-पुरुष श्रद्धालु निशान लेकर खाटूधाम के लिए रवाना

कोलसिया की नेहरो की ढाणी से खाटू श्याम पदयात्रा:महिला-पुरुष श्रद्धालु निशान लेकर खाटूधाम के लिए रवाना

कोलसिया : कोलसिया स्थित नेहरो की ढाणी से खाटू श्याम के लिए तीसरी पदयात्रा शुक्रवार को रवाना हुई। श्री श्याम मित्र मंडल नेहरो की ढाणी द्वारा आयोजित यह यात्रा दोपहर 3.15 बजे शुरू होकर मैन चौक गुवाड़ होते हुए खाटू धाम के लिए प्रस्थान की। पदयात्रा में महिला-पुरुष श्रद्धालु श्याम बाबा के निशान लेकर भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया और आतिशबाजी भी की गई। दो दिनों तक चलने वाली यह पदयात्रा खाटूधाम पहुंचेगी। वहां पहुंचकर श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन करेंगे और धोक लगाएंगे।

आयोजन से जुड़े सदस्यों ने बताया कि यात्रा के दौरान अनुशासन और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मार्ग में विश्राम स्थलों पर पेयजल, भोजन और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए उत्साह देखा जा रहा है। भक्तों का मानना है कि बाबा श्याम की कृपा से यह यात्रा हर वर्ष सफलतापूर्वक संपन्न होती है और उन्हें आध्यात्मिक शांति मिलती है।

इस अवसर पर शिवनाथ नेहरा, संदीप दूत, मोहर सिंह नेहरा, राजकुमार दूत, सुनील दूत, शुभम नेहरा, संजू ढाका, नेमीचंद दूत, नंदलाल, सुरेश दूत, महीपाल बेरवाल, सुनील बेरवाल, देशराज नेहरा, गुगन दूत, संदेश नेहरा, संदीप डूडी, अंकित नेहरा, भंवर लाल, मनीराम नेहरा, सुरेंद्र नेहरा, पिंटू नेहरा, प्रवीण नेहरा, कमलेश नेहरा, महेंद्र गुरुजी, अजीत नेहरा, जगदीश नेहरा, फूलचंद नेहरा, सहदेव ढाका, विनोद दूत, रमेश जाखड़ एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद थे।

Related Articles