आंबेडकर हॉस्टल में 10वीं, 12वीं के स्टूडेंट्स को विदाई दी:टीचरों ने शिक्षा को सफलता का सबसे मजबूत आधार बताते हुए निरंतर परिश्रम के महत्व पर जोर दिया
आंबेडकर हॉस्टल में 10वीं, 12वीं के स्टूडेंट्स को विदाई दी:टीचरों ने शिक्षा को सफलता का सबसे मजबूत आधार बताते हुए निरंतर परिश्रम के महत्व पर जोर दिया
सांडवा : राजकीय आंबेडकर हॉस्टल में शुक्रवार को कक्षा 10 और 12 के स्टूडेंट्स के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह के दौरान स्टूडेंट्स ने हॉस्टल में बिताए अपने अनुभवों को साझा किया। छोटे स्टूडेंट्स ने अपने सीनियर स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दीं, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
टीचर मनोज कुमार राणा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स का मनोबल बढ़ाना और उन्हें आगामी जीवन की चुनौतियों के लिए प्रेरित करना था। उन्होंने शिक्षा को सफलता का सबसे मजबूत आधार बताते हुए निरंतर परिश्रम के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम में सहायक संजय और हॉस्टल के अन्य स्टूडेंट्स भी उपस्थित रहे। सभी ने विदाई ले रहे स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दीं। स्टूडेंट्स ने हॉस्टल में बिताए अपने समय और टीचरों व साथियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन सभी स्टूडेंट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2107466


