रींगस के भोपतपुरा में जीप पलटी, पुलिसकर्मी समेत 9 घायल:डिवाइडर कूदकर दूसरी कार से टकराई, 5 लोगों की हालत गंभीर, सीकर रेफर
रींगस के भोपतपुरा में जीप पलटी, पुलिसकर्मी समेत 9 घायल:डिवाइडर कूदकर दूसरी कार से टकराई, 5 लोगों की हालत गंभीर, सीकर रेफर
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
रींगस : रींगस पुलिस थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर स्थित भोपतपुरा गांव के पास शाम को एक सवारी जीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूदकर सामने से आ रही कार से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक पुलिसकर्मी सहित 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिसकर्मी समेत 9 घायल
पुलिस के अनुसार, डिवाइडर से टकराकर पलटी जीप में सवार 9 लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में मुस्कान (पुत्री महेश), मुन्नाराम (पुत्र भगवानाराम), अनिता (पत्नी अविनेश), घनश्याम (पुत्र महावीर), शिवम (पुत्र प्रमोद), संतोष (पुत्र नंदकिशोर), अजय (पुत्र मुकेश), पुलिसकर्मी कपिल (पुत्र शीशराम) और एक दो साल की बच्ची शामिल हैं।
5 गंभीर घायल, सीकर रेफर
राजकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पुलिसकर्मी कपिल सहित मुस्कान, मुन्नाराम, अनिता और घनश्याम समेत पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीकर रेफर कर दिया गया।
लक्खी मेले में ड्यूटी पर जा रहा था पुलिसकर्मी
पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया- घायल पुलिसकर्मी कपिल सांचौर का निवासी है। वह बाबा श्याम के वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले में ड्यूटी पर आया था। कपिल का ड्यूटी प्वाइंट भोपतपुरा था और वह सवारी जीप में सवार होकर अपनी ड्यूटी के लिए जा रहा था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2111063


