विधायक मील ने उठाया चौकड़ी समिति में गबन का मामला:सहकारिता मंत्री गौतम दत्त ने दिया जवाब, बोले- पूर्व मैनेजर के खिलाफ जल्द की जाएगी FIR दर्ज
विधायक मील ने उठाया चौकड़ी समिति में गबन का मामला:सहकारिता मंत्री गौतम दत्त ने दिया जवाब, बोले- पूर्व मैनेजर के खिलाफ जल्द की जाएगी FIR दर्ज
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
रींगस : शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान विधायक सुभाष मील खंडेला ने चौकड़ी ग्राम सहकारी समिति में करोड़ों के घोटाले का मुद्दा उठाया। इस पर जवाब देते हुए सहकारिता मंत्री गौतम दत्त ने कहा कि 1 करोड़ 10 लाख 50 हजार से ज्यादा के गबन मामले में पूर्व मैनेजर नंदलाल जांगिड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
दरअसल, विधायक मील ने शुक्रवार शाम विधानसभा में कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान चौकड़ी ग्राम सहकारी समिति में करोड़ों का घोटाला हुआ था। यह घोटाला तत्कालीन मैनेजर नंदलाल जांगिड़ द्वारा फर्जी लोन आदि के आधार पर किया गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि इस मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की गई और वसूली की कार्यवाही क्यों नहीं हुई।
विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में क्रय-विक्रय समितियों और ग्राम सहकारी समितियों की ऑडिट स्थिति पर भी सवाल किए। उन्होंने पूछा कि कितनी समितियों की ऑडिट पूरी हो चुकी है और कितनी बाकी हैं। साथ ही, शेष रही समितियों की ऑडिट कब तक पूरी की जाएगी।
इस पर सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग राज्य मंत्री गौतम दत्त ने जवाब दिया। उन्होंने बताया कि खंडेला विधानसभा में कुल 43 ग्राम सेवा सहकारी समितियां हैं, जिनमें से 41 की ऑडिट पूरी हो चुकी है। जयरामपुरा और दादिया ग्राम सहकारी समितियों की ऑडिट बाकी है, जो मार्च तक पूरी कर ली जाएगी।
मंत्री दत्त ने आगे बताया- चौकड़ी ग्राम सहकारी समिति में गबन की शिकायत पूर्ववर्ती सरकार के दौरान मिली थी। तत्कालीन मैनेजर नंदलाल जांगिड़ द्वारा लोन आदि में घोटाला कर गबन करना साबित हुआ है। गबन साबित होने पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2210934


