अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि बने जूना अखाड़ा के जगद्गुरु शंकराचार्य
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि बने जूना अखाड़ा के जगद्गुरु शंकराचार्य
झुंझुनूं : अखिल भारत हिन्दू महासभा एवं संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा में जगद्गुरु शंकराचार्य पद पर अभिषेक किया गया है। राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पुनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभिषेक स्वामी अवधेशानंद गिरी के निर्देशन में संपन्न हुआ। पद ग्रहण के उपरांत स्वामी चक्रपाणि का नया नाम स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी महाराज घोषित किया गया।
प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पुनिया ने बताया कि महाराज के जगद्गुरु शंकराचार्य बनने पर राजस्थान सहित विभिन्न प्रदेशों में हर्ष का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
बधाई देने वालों में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण राम प्रजापत, प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला, प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया, प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक कुमार योगी, विमल कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन कुमार शुरा सहित अनेक पदाधिकारी शामिल रहे। संगठन पदाधिकारियों के अनुसार, देशभर से संत समाज एवं विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा महाराज को शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2046389


