शहीद चंद्रशेखर आजाद का 96वां बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया
शहीद चंद्रशेखर आजाद का 96वां बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया
झुंझुनूं : अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का 96वां बलिदान दिवस भगतसिंह पार्क, इंदिरा नगर झुंझुनूं में शहीद भगतसिंह विचार मंच झुंझुनूं एवं सामाजिक न्याय अधिकार मंच झुंझुनूं के तत्वावधान में श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रांतिकारी किसान यूनियन के संयोजक पोकर सिंह झाझड़िया ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में कृषि वैज्ञानिक डॉ. हनुमान प्रसाद उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत किसान नेता हेतराम बेनीवाल को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात शहीद आजाद को माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई और “जय भीम”, “इंकलाब जिंदाबाद” तथा “चंद्रशेखर आजाद अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
शोषणमुक्त समाज के सपने को बताया अधूरा
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए शहीद भगतसिंह विचार मंच के संयोजक बजरंग लाल एडवोकेट ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने शोषणमुक्त समाज के निर्माण के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था, लेकिन उनका सपना आज भी अधूरा है। उन्होंने कहा कि जातिगत भेदभाव के कारण छात्र-छात्राओं को उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है, जिसे रोकने के लिए यूजीसी 2026 लाया गया, जिस पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्थगन आदेश दिया गया है।
यूजीसी नियमों को लागू करने की मांग
भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यूजीसी के नए नियमों को लागू कराने की मांग को लेकर 6 मार्च को सुबह 11 बजे जिले की सभी तहसील एवं उपखंड कार्यालयों पर धरना देकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। वहीं 16 मार्च को दोपहर 12 बजे अंबेडकर पार्क झुंझुनूं से जिला कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर जनसभा आयोजित की जाएगी।
सभा में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों पर कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए गिरफ्तार छात्रों की रिहाई की मांग की गई। साथ ही कृषि उत्पादों के आयात-निर्यात संबंधी नीतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आंदोलन का समर्थन करने का निर्णय लिया गया।
विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने रखे विचार
कार्यक्रम को अखिल भारतीय किसान सभा के रामचंद्र कुलहरी, फूलचंद ढेवा, डॉ. सम्पत बारूपाल, पेंशन समाज के चंद्रप्रकाश धूपिया, मजदूर नेता महेश चौमाल, कैप्टन शुभकरण महला, इंजीनियर मालीराम वर्मा, बलबीर काला, आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह चारावास, अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष रामानंद आर्य, कैलाश लाहोरा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी लियाकत अली सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन बजरंग लाल एडवोकेट ने किया। सभा में बड़ी संख्या में सामाजिक, किसान एवं श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2046389


