[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्याम प्रेमी बाबूलाल वर्मा का हुआ भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्याम प्रेमी बाबूलाल वर्मा का हुआ भव्य स्वागत

चिड़ावा : श्री श्याम सेवा समिति रेल्वे स्टेशन चिड़ावा के संरक्षक बाबू लाल वर्मा ने चिड़ावा से श्याम नगरी खाटू की 50वीं पदयात्रा पूर्ण करके चिड़ावा शहर में सबसे ज्यादा पद यात्रा करने का सौभाग्य प्राप्तकिया। चिड़ावा से खाटू श्याम जाते समय श्याम प्रेमियों , समाज सेवी संस्थाओं ने सुल्ताना, चनाना के साथ ही जगह-जगह स्वागत किया।

गुढ़ा में बहन मंजू महेश ने स्वागत किया। बाबा सेवा समिति के सदस्य मुकेश जलिंद्रा, दयानंद शाह, अभिलेख धनखड़, सुभाष धाबाई एवं लक्ष्मण भैया समिति के सुनील सिघड, मोहित ने उदयपुरवाटी घाटी में भावभीना स्वागत किया। 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में खाटू जाते समय मार्ग ने केक काटा गया। गुरारा में सरपंच अर्जुन शर्मा, शाहजी रामावतार राजपुरा द्वारा स्वागत किया गया।

50वीं पदयात्रा सम्पन्न करके चिड़ावा आगमन पर रेल्वे स्टेशन के व्यापारियों, क्षेत्रवासियों, जिला बार संघ अध्यक्ष रतन लाल मोरवाल एवं छोटी बहन स्नेह लता द्वारा साफा, माला शॉल एवं जैकेट पहना करके भव्य स्वागत किया गया।

निज निवास पहुंचने पर सर्वप्रथम अपने इष्ट देव श्री श्याम बाबा के शीश नवाकर यात्रा सम्पूर्ण करवाने का आभार प्रकट करके जन्मदाता के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया l परिजनों ने पुष्प वर्षा एवं केक काटकर स्वागत किया।

इस पावन पलो में डॉ बी.एल.वर्मा, राधेश्याम वर्मा, शंकर लाल वर्मा, मोहन लाल वर्ना, नरेश, सुंदर लाल शर्मा, मदन डारा, सुरेश, सोहन, विजेंद्र, श्रीराम, सुरेंद्र, प्रेम सैनी, गोरू राम, विनोद मीणा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles