[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में गाजे-बाजे के साथ निकली श्याम बाबा की पालकी, नगर परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने श्याम मंदिर में चढ़ाए 501 निशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में गाजे-बाजे के साथ निकली श्याम बाबा की पालकी, नगर परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने श्याम मंदिर में चढ़ाए 501 निशान

खेतड़ी में गाजे-बाजे के साथ निकली श्याम बाबा की पालकी, नगर परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने श्याम मंदिर में चढ़ाए 501 निशान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : श्रीश्याम निशान यात्रा मण्डल के तत्वावधान में शुक्रवार को श्याम बाबा की पालकी के साथ भव्य नगर परिक्रमा निकाली गई। गाजे-बाजे और जयकारों के बीच निकली निशान शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। नगर परिक्रमा के समापन पर श्रद्धालुओं ने श्याम मंदिर पहुंचकर 501 निशान अर्पित किए।

इस अवसर पर पंडित अनुज शास्त्री ने पालकी में विराजित श्रृंगारित श्याम बाबा एवं निशानों की विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए और बाबा के जयकारे लगाते हुए पूरे नगर में भ्रमण करते रहे।

शोभायात्रा अजीत सिंह पार्क से शुरू होकर बस स्टैंड, हनुमानगढ़ी, मुख्य बाजार और करोल बाजार से होते हुए श्याम मंदिर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।

इस दौरान राधेश्याम शर्मा, नंद किशोर चौकड़ी वाला, पीयूष सुरोलिया, निकेश पारीक, कैलाश जाजोरिया, कैलाश गर्ग, प्रदीप पंवार, मनोज कुमार गुप्ता, ज्योति भारद्वाज, नरेंद्र भार्गव, जय सिंह कुमावत, सुधा सुरोलिया, कीर्ति सुरोलिया सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे आयोजन में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।

Related Articles