विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विमलेश शर्मा का अभिनंदन, 200 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का दिया निमंत्रण
विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विमलेश शर्मा का अभिनंदन, 200 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का दिया निमंत्रण
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विमलेश शर्मा के झुंझुनूं आगमन पर जिला इकाई द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिला संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया ने बताया कि जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा एवं जिला संयोजक उमाशंकर महमिया के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने माला, दुपट्टा एवं साफा पहनाकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का सम्मान किया।
इस अवसर पर विमलेश शर्मा ने कहा कि विप्र फाउंडेशन का प्रत्येक पदाधिकारी ब्राह्मण समाज की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता एवं उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करे। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना को आत्मसात कर सभी समाजों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है। संगठन, शिक्षा और संस्कारों के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने आगामी 8 मार्च से 19 अप्रैल तक पुष्कर में स्वामी प्रखर महाराज के सान्निध्य में आयोजित होने वाले “गायत्री पुरश्चरण 200 कुंडीय महायज्ञ” का निमंत्रण भी दिया। बताया गया कि महायज्ञ में 24 करोड़ गायत्री मंत्रों का जाप एवं 10 करोड़ विशेष मंत्रों की आहुतियां दी जाएंगी। काशी के विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में त्रिकाल संध्या सहित यज्ञ का विधिवत आयोजन किया जाएगा।
विमलेश शर्मा ने इसे केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, समाज जागरण एवं राष्ट्र कल्याण का महापर्व बताते हुए युवाओं से वैदिक परंपराओं से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने ब्राह्मण समाज से अधिकाधिक संख्या में पुष्कर पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
इस अवसर पर जिला संरक्षक एडवोकेट सुशील जोशी, जिला मंत्री रमेश चौमाल, कोषाध्यक्ष राकेश सहल, तहसील अध्यक्ष अनिल जोशी, एडवोकेट कमल शर्मा, एडवोकेट अनुपम शर्मा, एडवोकेट राकेश जोशी, विकास पुरोहित, चंद्रप्रकाश जोशी, हिमांशु शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज बंधु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2046389


