भोपालगढ़ मांगों को लेकर धरना 92वें दिन भी जारी, ग्रामीणों ने आंदोलन तेज करने का लिया संकल्प
भोपालगढ़ मांगों को लेकर धरना 92वें दिन भी जारी, ग्रामीणों ने आंदोलन तेज करने का लिया संकल्प
खेतड़ी : क्षेत्रीय जनसेवा समिति के बैनर तले भोपालगढ़ ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों का विभिन्न जनहित मांगों को लेकर चल रहा धरना शुक्रवार को 92वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीण खेतड़ी ट्रस्ट द्वारा कथित झूठे मुकदमों, आस्था की देवी सती माता के आम रास्ते पर लगाए गए गेट को हटाने, अभ्यारण्य क्षेत्र से आने वाले जंगली जानवरों से मारे गए पालतू पशुओं का उचित मुआवजा दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
धरने की अध्यक्षता सुरेश कुमावत ने की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन से जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द समाधान की मांग की।
धरना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने मांगों के समर्थन में नारे लगाए और आंदोलन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा।
इस दौरान गोकुलचंद सैनी, सुरेश कुमावत, जूगल सैनी, मनोज राम, रामोतार, बाबूलाल नायक, नवल किशोर पारीक, रोशन लाल, भूपेंद्र सिंह सोढा, चन्दगी राम सैनी, गिरधारी, बाबूलाल सैनी, लाल सिंह इंदा, श्याम सिंह, प्रदीप सिंह चौहान, गजेंद्र पारीक, अरविंद सिंह निरवान, राजेंद्र सिंह इंदा, महेंद्र कुमार चावरिया, पवन सिंह, प्रदीप सरोलिया, विशंभर भार्गव, विकास सांवरिया, लाखन सिंह, हरिराम खड़खड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2216112


