उदयपुरवाटी में ग्रामीणों का 30 दिन से धरना जारी:गिरावड़ी में पेड़ों को बचाने के लिए कर रहें हैं प्रदर्शन, कंपनी की सर्वे रिपोर्ट आने तक धरना जारी रखने की चेतावनी
उदयपुरवाटी में ग्रामीणों का 30 दिन से धरना जारी:गिरावड़ी में पेड़ों को बचाने के लिए कर रहें हैं प्रदर्शन, कंपनी की सर्वे रिपोर्ट आने तक धरना जारी रखने की चेतावनी
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी उपखंड कार्यालय के सामने गिरावड़ी स्थित भैरोंजी महाराज की बणी के हजारों पेड़ों को बचाने के लिए ग्रामीणों का धरना एक महीने से जारी है। शुक्रवार को धरना स्थल पर हुई बैठक में ग्रामीणों ने बिजली लाइन के लिए दोबारा करवाए गए सर्वे की रिपोर्ट आने तक धरना जारी रखने का फैसला किया।
ग्रामीणों ने कंपना को दी चेतावनी
ग्रामीण पिछले एक महीने से भैरोंजी महाराज की बणी के पेड़ों को बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि स्कीपर पावर ग्रिड की प्रस्तावित बड़ी लाइन के रास्ते में बणी के हजारों पेड़ कट जाएंगे, जिससे लाखों पक्षियों के घोंसले उजड़ जाएंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि अगर कंपनी रास्ता नहीं बदलेगी तो उन्हें गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा और एक भी पेड़ नहीं काटने दिया जाएगा।
कंपनी अधिकारी रास्ता बदलने के लिए हुए सहमत
इस मामले में प्रशासन और कंपनी के अधिकारियों की धरने पर बैठे ग्रामीणों के साथ तीन बार वार्ता हो चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। प्रशासनिक अधिकारियों ने सरकार को स्थिति से अवगत कराया, जिसके बाद कंपनी के अधिकारी ग्रामीणों की अपेक्षा के अनुसार रास्ता बदलने के लिए सर्वे करने पर सहमत हुए।
कंपनी के संजय कुमार, देवाशीष और उनकी टीम ने एक सप्ताह तक गिरावड़ी में ग्रामीणों द्वारा सुझाए गए वैकल्पिक रास्ते का सर्वे किया है। कंपनी और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को धरना समाप्त करने का आश्वासन दे रहे हैं, यह कहते हुए कि वैकल्पिक रास्ते का सर्वे पूरा हो गया है।
सर्वे रिपोर्ट आने तक धरना रहेगा जारी- ग्रामीण
हालांकि, ग्रामीणों ने धरना स्थल पर बैठक कर यह निर्णय लिया है कि सर्वे रिपोर्ट आने और वैकल्पिक रास्ते से लाइन डालने के आदेश जारी होने के बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा। इस मौके पर एडवोकेट जितेंद्र सिंह गिरावड़ी, रोहिताश्व गुर्जर, भोपाल गुर्जर, शिवा गुर्जर, प्रवीण मिश्रा छापोली, अजय तसीड़, रमेश सैनी, पवन शर्मा, पंकज सैनी और मोहनलाल वर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2046254

