[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीलवा में विराट हिंदू सम्मेलन की व्यवस्थाओं पर बैठक:कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां, रविवार को होगा कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीलवा में विराट हिंदू सम्मेलन की व्यवस्थाओं पर बैठक:कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां, रविवार को होगा कार्यक्रम

बीलवा में विराट हिंदू सम्मेलन की व्यवस्थाओं पर बैठक:कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां, रविवार को होगा कार्यक्रम

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के बीलवा में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शुक्रवार को सम्मेलन की तैयारी को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इसमें रविवार को शनि मंदिर चौक में होने वाले कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान मंच, बैठक, पेयजल, प्रकाश, पार्किंग, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया। सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी हों और कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

1 मार्च को होगा सम्मेलन

रविवार को होने वाले इस सम्मेलन में वक्ताओं द्वारा संयुक्त परिवार व्यवस्था का महत्व, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और अन्य सामाजिक विषयों पर विचार रखे जाएंगे। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकजुटता और जागरूकता को बढ़ावा देना है।

बैठक में ये रहे मौजूद

इस बैठक में डॉ. संतोष कुमार सैनी, अश्वनी शर्मा, सुरजीत सिंह, जतन सिंह, सूबेदार रामेश्वर लाल, सूबेदार मामचंद, महेश गुप्ता, परमानंद शर्मा, विनोद स्वामी, बबलू योगी, दुर्गा प्रसाद सेन और बलराम सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Related Articles