[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ के वार्ड-11 में गंदगी से परेशान लोग, संक्रमण फैलने का खतरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ के वार्ड-11 में गंदगी से परेशान लोग, संक्रमण फैलने का खतरा

सूरजगढ़ के वार्ड-11 में गंदगी से परेशान लोग, संक्रमण फैलने का खतरा

सूरजगढ़ : नगरपालिका सीमा के वार्ड-11 में अंबेडकर भवन के पूर्व दिशा की ओर जाने वाले रास्ते पर फैली गंदगी और जलभराव के कारण स्थानीय लोग परेशान हैं। वार्डवासियों का आरोप है कि नगरपालिका की अनदेखी के चलते उन्हें नारकीय हालातों में जीवन बिताना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि समस्या को लेकर पूर्व अधिशासी अधिकारी को कई बार मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। बारिश के मौसम में रास्ते में कीचड़ और गंदगी के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है।

वार्डवासियों के अनुसार बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आबादी क्षेत्र में गंदगी के कारण संक्रमण और बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने नव नियुक्त अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार वर्मा से जल्द समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।

Related Articles