देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
बुहाना : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को खेल मैदान सागा परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं राजकीय आयुर्वेद औषधालय सागा के सहयोग से किया जा रहा है।
आयुष विभाग के निर्देशानुसार कार्यक्रम में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी के लिए 2 मई से 50 दिवसीय काउंटडाउन योगाभ्यास शिविर भी प्रतिदिन आयोजित किया जा रहा है। डॉ. नीलम लांबा ने बताया कि 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इस वर्ष “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर ग्राम पंचायत स्तर पर सुबह 6 से 8 बजे तक मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि योग का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाना है। योग प्रशिक्षक पुरुष प्रवीण कुमार सोनी एवं महिला योग प्रशिक्षक विद्या रेबारी द्वारा नियमित योगाभ्यास करवाया जा रहा है।
योग सत्रों में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया जा रहा है, जिसकी निगरानी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी द्वारा की जा रही है। कार्यक्रम में चिकित्सा कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us