जसरापुर के कपिल धनिया बने राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के युवा मोर्चा खेतड़ी तहसील अध्यक्ष
जसरापुर के कपिल धनिया बने राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के युवा मोर्चा खेतड़ी तहसील अध्यक्ष
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ ने अपने संगठन विस्तार के तहत जसरापुर निवासी कपिल धनिया को खेतड़ी, झुंझुनूं का युवा मोर्चा तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति एक वर्ष की अवधि के लिए की गई है। संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कपिल धनिया को जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और युवा मोर्चा को सक्रिय रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह मनोनयन राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. इन्द्रेश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर, राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा मोर्चा) अनमोल पाटिल और प्रदेश अध्यक्ष (युवा मोर्चा) राजेन्द्र सिंह (राजू जाखल) की सहमति से हुआ है। नियुक्ति पत्र प्रदेश अध्यक्ष उमेश जैन (राजस्थान) की ओर से जारी किया गया।
पत्र में स्पष्ट किया गया है कि कपिल धनिया संगठन हित में कार्य करते हुए गौ सेवा और गौ रक्षा से जुड़े कार्यक्रमों को गति देंगे। उन्हें प्रदेश, जिला व तहसील स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर संगठन विस्तार की दिशा में काम करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से गौ संरक्षण के कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी भी दी गई है।
नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष कपिल धनिया ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से निभाएंगे। उन्होंने गौ सेवा के कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने और युवाओं को संगठन से जोड़ने का विशेष प्रयास करने की बात कही, ताकि गौ संरक्षण के उद्देश्य को मजबूती मिल सके।
कपिल धनिया के तहसील अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा और अधिक सक्रिय होकर संगठन को नई दिशा देगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045297

