जसरापुर ग्राम पंचायत की अंतिम मतदाता सूची जारी; 19 वार्डों के 8670 मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
जसरापुर ग्राम पंचायत की अंतिम मतदाता सूची जारी; 19 वार्डों के 8670 मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। सूची जारी होते ही जसरापुर ग्राम पंचायत में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पंचायत क्षेत्र के कुल 8670 मतदाता इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर सरपंच और वार्ड पंच पद के उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।
जारी आंकड़ों के अनुसार ग्राम पंचायत में 4582 पुरुष और 4088 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। महिला मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी इस बार चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकती है।
वार्डवार आंकड़ों के अनुसार पंचायत में कुल 19 वार्ड हैं। वार्ड संख्या 1 में 324 पुरुष और 300 महिला सहित 624 मतदाता दर्ज हैं। वार्ड 2 में 249 पुरुष व 211 महिला मिलाकर 460 मतदाता, वार्ड 3 में 221 पुरुष व 204 महिला सहित 425 मतदाता तथा वार्ड 4 में 147 पुरुष व 133 महिला सहित 280 मतदाता सूचीबद्ध हैं।
इसी प्रकार वार्ड 5 में 224 पुरुष व 211 महिला सहित 435 मतदाता, वार्ड 6 में 171 पुरुष व 156 महिला मिलाकर 327 मतदाता, वार्ड 7 में 182 पुरुष व 154 महिला सहित 336 मतदाता और वार्ड 8 में 189 पुरुष व 167 महिला सहित 356 मतदाता दर्ज हैं।
वार्ड 9 में 255 पुरुष व 244 महिला सहित 499 मतदाता, वार्ड 10 में 268 पुरुष व 258 महिला सहित 526 मतदाता, वार्ड 11 में 329 पुरुष व 296 महिला सहित 625 मतदाता तथा वार्ड 12 में 219 पुरुष व 203 महिला सहित 422 मतदाता हैं।
इसी क्रम में वार्ड 13 में 260 पुरुष व 219 महिला सहित 479 मतदाता, वार्ड 14 में 230 पुरुष व 216 महिला सहित 446 मतदाता, वार्ड 15 में 265 पुरुष व 218 महिला सहित 483 मतदाता और वार्ड 16 में 330 पुरुष व 277 महिला सहित 607 मतदाता दर्ज किए गए हैं। वार्ड 17 में 244 पुरुष व 212 महिला सहित 456 मतदाता, वार्ड 18 में 316 पुरुष व 282 महिला सहित 598 मतदाता तथा वार्ड 19 में 159 पुरुष व 127 महिला सहित 286 मतदाता सूची में शामिल हैं।
अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद संभावित प्रत्याशी और उनके समर्थक वार्ड स्तर पर सक्रिय हो गए हैं। पंचायत क्षेत्र में बैठकों और जनसंपर्क का दौर शुरू हो चुका है। ग्रामीण विकास, पेयजल, सड़क, स्वच्छता और सामाजिक योजनाओं का क्रियान्वयन चुनावी मुद्दों के रूप में उभर सकते हैं।
अब सभी की नजर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा पर टिकी है। अंतिम सूची जारी होने के साथ ही जसरापुर में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है और आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045297

