बबाई में तेज अंधड़ से 20 बिजली पोल टूटे:दर्जनों पेड़ भी टूटे, मरम्मत कार्य जारी
बबाई में तेज अंधड़ से 20 बिजली पोल टूटे:दर्जनों पेड़ भी टूटे, मरम्मत कार्य जारी
बबाई : बबाई क्षेत्र में गुरुवार देर शाम आए तेज अंधड़ से भारी नुकसान हुआ। अंधड़ के कारण 20 से अधिक विद्युत पोल टूट गए और दो ट्रांसफॉर्मर भी जमीन पर गिर गए। इससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
अजमेर विद्युत वितरण निगम (अजमेर डिस्कॉम) बबाई के सहायक अभियंता सुभाष मीणा ने बताया कि अंधड़ से 12 एचटी (हाई टेंशन) और 9 एलटी (लो टेंशन) विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हुए। दर्जनों पेड़ भी टूटकर गिर गए।
विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह तक अधिकांश क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। सुबह 10 बजे तक सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई थी।
टूटे हुए पोलों को दोबारा लगाने और अन्य मरम्मत कार्यों के लिए एफआरटी (फील्ड रिपेयर टीम) को मौके पर तैनात किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2172313


