[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की अध्यक्षता में 11 मार्च को आयोजित होगा राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय का पन्द्रहवां दीक्षांत समारोह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की अध्यक्षता में 11 मार्च को आयोजित होगा राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय का पन्द्रहवां दीक्षांत समारोह

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की अध्यक्षता में 11 मार्च को आयोजित होगा राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय का पन्द्रहवां दीक्षांत समारोह

कोटा : राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा अपना पन्द्रहवां दीक्षांत समारोह 11 मार्च 2026 को माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे की अध्यक्षता में आयोजित करने जा रहा हैं। आरटीयू के सह जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि इस दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को उपाधियाँ एवं इस उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक भी प्रदान किया जायेंगे। पन्द्रहवें दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए कुलगुरु प्रो. निमित चौधरी के निर्देशन में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विश्वविद्यालय में आज आयोजित हुई विद्या परिषद एवं प्रबंधन मंडल की बैठक में वितरित की जाने वाली सभी डिग्रियों का अनुमोदन भी किया गया। कुलगुरु प्रो. निमित चौधरी ने कहा कि पन्द्रहवें दीक्षांत समारोह के दौरान बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) की 7319, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बीआर्क) की 65, मास्टर ऑफ आर्किटेक्चर (एमआर्क) की 1, मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (एमटेक) की 643, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) में 905, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) की 270, पीएचडी की 34 सहित कुल 9237 उपाधियों का वितरण माननीय राज्यपाल द्वारा विद्यार्थियों को किया जाएगा।

दीक्षांत समारोह में चांसलर गोल्ड मेडल और वाइस चांसलर गोल्ड मेडल के साथ स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) के 17, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बीआर्क) का 1, मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (एमटेक) के 7, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) में 1, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) के 1 गोल्ड मेडल सहित कुल 29 गोल्ड मेडल का वितरण भी किया जाएगा।

दीक्षांत समारोह में राजस्थान तकनीकी के विभिन्न सम्बद्ध महाविद्यालयों के चेयरमैन/निदेशक/प्राचार्य, विश्वविद्यालय प्रबन्ध मण्डल एवं विद्या परिषद के सदस्यगण, राजस्थान राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों के कुलगुरु, लोकभवन के अधिकारीगण, विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता/विभागाध्यक्ष समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण, संकाय सदस्य, शिक्षकगण, विभिन्न शिक्षाविद, विद्यार्थी व उनके अभिभावकगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक, मीडिया के प्रतिनिधिगण एवं आमंत्रित विशिष्ठ अतिथिगण भी शिरकत करेंगे।

Related Articles