[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

होली पर हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई:शांति भंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर, सीएलजी की बैठक में हुई चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

होली पर हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई:शांति भंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर, सीएलजी की बैठक में हुई चर्चा

होली पर शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील - थानाधिकारी राकेश कुमार

खेतड़ी नगर : होली पर्व को लेकर गुरुवार शाम थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाधिकारी राकेश कुमार ने की। बैठक में थानाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि होली हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे का पर्व है। इस दौरान सभी लोग आपसी सौहार्द बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने सीएलजी सदस्यों से अपील की कि क्षेत्र में यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि होली के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस और आमजन की संयुक्त जिम्मेदारी है। त्योहार के मौके पर हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने तथा कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

समाज सेवी बबलू अवाना, नासिर हुसैन, सहित अन्य सीएलजी सदस्यों ने भी होली को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने सेंट्रल मार्केट स्थित चौपाटी व संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात करने, रात्रि गश्त बढ़ाने तथा बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग रखी। थानाधिकारी ने आश्वस्त किया कि त्योहार को देखते हुए पुलिस द्वारा विशेष गश्त और निगरानी की व्यवस्था की जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था कायम रहे।

इस शांति समिति की बैठक में सुशील डेविड, अशोक कुमार, घीसाराम मीणा, किशोरीलाल, पूर्ण सिंह, मखनलाल, रामसिंह, धर्मपाल, और यादराम काजला सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Articles