रींगस के बालाजी मंदिर मार्ग पर गंदे पानी का जमाव:श्रद्धालु और बच्चे परेशान, नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप
रींगस के बालाजी मंदिर मार्ग पर गंदे पानी का जमाव:श्रद्धालु और बच्चे परेशान, नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप
रींगस : रींगस कस्बे के वार्ड 12 स्थित बालाजी मंदिर मार्ग पर गंदे पानी का जमाव हो गया है। मारोठिया की ढाणी के इस रास्ते पर पानी भरने से श्रद्धालु और स्थानीय निवासी परेशान हैं। मंदिर जाने वाले भक्तों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, वहीं बच्चे भी यहां खेल नहीं पा रहे हैं। बुधवार को बच्चों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
वार्डवासी पूरण मल कुमावत ने बताया- गंदे पानी का यह भराव भूमिगत नाले के चोक होने के कारण है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समस्या के संबंध में नगर पालिका को कई बार शिकायतें दी गई हैं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।
मंदिर का रास्ता बंद हुआ
वार्ड 12 में बना भूमिगत नाला चोक होने के कारण उसका पानी मंदिर के पीछे इकट्ठा हो रहा है। इससे मंदिर का रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने नहीं जा पा रहे हैं, जिसके कारण उन्हें दूसरे रास्तों का उपयोग करना पड़ रहा है या बिना पूजा किए ही लौटना पड़ रहा है।
गंदे पानी के जमाव से उठने वाली दुर्गंध ने स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। वार्ड के बच्चे भी इस जगह पर खेल नहीं पा रहे हैं। बच्चों ने बताया कि उन्हें गंदे पानी को पार कर दूसरी तरफ जाना पड़ता है, जिससे कई बार वे कीचड़ में गिरकर गंदे हो जाते हैं।
इस मामले पर नगर पालिका के एसआई मुकेश कुमार ने बताया कि ड्रेनेज लाइन का काम जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि काम पूरा होने के बाद इस समस्या का जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2214957


