निजी बसों की हड़ताल से परीक्षार्थी परेशान:24 फरवरी से परिवहन व्यवस्था ठप, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रही बसें
निजी बसों की हड़ताल से परीक्षार्थी परेशान:24 फरवरी से परिवहन व्यवस्था ठप, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रही बसें
सुजानगढ़ : कातर छोटी में निजी बस संचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 24 फरवरी से जारी है। इसके चलते क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बस स्टैंडों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी लोग अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, कातर छोटी से रोजाना करीब 40 से 50 निजी बसें गुजरती थीं। इस हड़ताल का असर आमजन के साथ-साथ व्यापार पर भी स्पष्ट दिख रहा है। बाजारों में ग्राहकों की संख्या घट गई है और व्यापारिक गतिविधियां सुस्त पड़ गई हैं।
कातर छोटी से बीकानेर, जयपुर, चूरू, जोधपुर, दिल्ली जैसे प्रमुख मार्ग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा, श्रीडूंगरगढ़, निम्बी, बुटाटी, जायल और नागौर जैसे स्थानीय मार्गों पर भी आवागमन बाधित है। आसपास के गांवों का संपर्क भी लगभग ठप हो गया है।
फिलहाल, कातर छोटी से केवल एक रोडवेज बस जयपुर के लिए संचालित हो रही है। सीमित बसों के कारण यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है और सीट पाने के लिए होड़ मची रहती है। सबसे अधिक कठिनाई उन विद्यार्थियों को हो रही है, जो अपनी परीक्षाएं देने के लिए बसों का इंतजार कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रूट पर रोडवेज बसों का संचालन बढ़ाया जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो क्षेत्र में आवागमन का संकट और गहरा जाएगा। आमजन को अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए और गंतव्य तक पहुंचने के लिए महंगे किराए के निजी साधनों का सहारा लेने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2210311

