[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ आरओबी निर्माण में भारी वाहन बन रहे बाधा:प्रतिबंध के बावजूद प्रवेश, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ आरओबी निर्माण में भारी वाहन बन रहे बाधा:प्रतिबंध के बावजूद प्रवेश, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

सुजानगढ़ आरओबी निर्माण में भारी वाहन बन रहे बाधा:प्रतिबंध के बावजूद प्रवेश, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ की छापर रोड पर चल रहे आरओबी निर्माण कार्य में भारी वाहनों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ महीनों पहले यहां बस, ट्रक समेत सभी बड़े वाहनों के लिए रास्ता बंद कर दिया गया था। ताकि निर्माण सही से हो सके।

लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते कुछ दिन बाद भारी फिर से आने लगे। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इस समय भारी मशीनरी से काम हो रहा है। इसलिए बड़े वाहनों से बड़ा हादसा भी हो सकता है। हाल में

आरओबी बना रही कंपनी के प्रतिनिधि ने भी बताया कि प्रशासन की ढिलाई के चलते बड़े वाहन जबरदस्ती घुस जाते हैं। रोकने पर ड्राइवर गाली गलौच और मारपीट पर भी उतर आते हैं। समय रहते इन वाहनों का प्रवेश बंद नहीं हुआ तो बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है।

Related Articles