[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में होली पर हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई:शांति भंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर, सीएलजी की बैठक में हुई चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में होली पर हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई:शांति भंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर, सीएलजी की बैठक में हुई चर्चा

सरदारशहर में होली पर हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई:शांति भंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर, सीएलजी की बैठक में हुई चर्चा

सरदारशहर : सरदारशहर के भानीपुरा थाना परिसर में आगामी होली त्योहार को लेकर शांति समिति (सीएलजी) की बैठक हुई। थानाधिकारी अरविंद सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहार की आड़ में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थानाधिकारी शेखावत ने उपस्थित सदस्यों से होली का पर्व आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने सीएलजी सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया। शेखावत ने कहा कि किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत थाने में दी जाए।

थानाधिकारी ने बैठक में बताया कि डीजे पर पाबंदी रहेगी और नशा करके हुड़दंग करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने पुलिस और जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

इस शांति समिति की बैठक में नवाब अली खान, भंवरलाल गहलोत, शब्बीर खान, श्याम पारीक, अर्जुनराम पारीक, अब्दुल हरदेसर, मुख्तयार खान राणासर, गिरधारी स्वामी शिमला, मांगीलाल डांगी और राकेश हुड्डा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Articles