सांडवा के वार्ड 13 की गली में गंदा पानी जमा:20 से अधिक घरों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी
सांडवा के वार्ड 13 की गली में गंदा पानी जमा:20 से अधिक घरों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी
सांडवा : सांडवा क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में स्टेट हाइवे से खेतों की ओर जाने वाली एक गली में लंबे समय से गंदा पानी जमा है। इससे करीब 20 से अधिक घरों के निवासियों, किसानों, वाहन चालकों और स्टूडेंट्स को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया आसपास के घरों का निकासी पानी इसी गली में जमा होता है। पानी की निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है।
गंदे पानी के कारण रास्ता कीचड़युक्त हो जाता है, जिससे राहगीरों के फिसलने और वाहनों के फंसने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ इस पानी में मच्छर पनपने लगे हैं, जिससे बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द नाली निर्माण और पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे आवागमन सुचारु हो सकेगा और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को टाला जा सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045203


