[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सजग लाडो अभियान अंतर्गत नारी चौपाल का आयोजन हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सजग लाडो अभियान अंतर्गत नारी चौपाल का आयोजन हुआ

सजग लाडो अभियान अंतर्गत नारी चौपाल का आयोजन हुआ

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : ब्लॉक फतेहपुर की विभिन्न ग्रामपंचायतों में “सजग लाडों अभियान” अंतर्गत महिला अधिकारिता विभाग द्वारा नारी चौपाल का आयोजन सोमवार को किया गया। महिला अधिकारिता विभाग के ब्लॉक पर्यवेक्षक तारा चन्द जान्दु ने बताया की ब्लॉक फतेहपुर के प्रत्येक ग्रामपंचायत में विभाग की साथिनों द्वारा स्थानीय महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके लिए चलाई जा रही योजनाओ मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना, कालीबाई भील उडान योजना, कालीबाई भील महिला संबल शिक्षा सेतु योजना, सखी वन स्टाप सेंटर, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र, महिला संरक्षण से संबंधी कानूनों, बाल विवाह रोकथाम, घूंघट प्रथा रोकथाम आदि पर जानकारी देने के लिए नारी चैपाल का आयोजन किया गया।

ग्राम पंचायत ठिमोली, दीनवा लाडखानी, बैसवा, बलोद भाकरा, नबीपुरा, तिहावली एवं अठवास में महिला अधिकारिता विभाग की साथिनों सुमन शर्मा, सरोज देवी, सुशीला, चूंकी कुमारी, संतोष देवी, संतरा देवी एवं ममता देवी द्वारा महिलाओ एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए नारी चौपाल का आयोजन कर महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया, साथ ही नारी चौपाल के आयोजन के दौरान ही बालिका जन्मोत्सव के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्रामपंचायत में बालिकाओं का जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

जन्मोत्सव में बालिकाओं से केक कटवाकर बालिकाओं एवं उनकी माताओं को उपहार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। नारी चौपाल आयोजन का मुख्य लक्ष्य समाज की प्रत्येक महिला व बालिका तक उनके लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी पहुंचाई जा सके तथा उनकों उससे लाभान्वित करवाया जा सकें, जिससे महिला सशक्तिकरण का लक्ष्य प्राप्त कर सशक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सकें।

Related Articles