[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा बने अखिल भारतीय स्वच्छता सेवा दल के मुख्य संरक्षक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा बने अखिल भारतीय स्वच्छता सेवा दल के मुख्य संरक्षक

खाटूश्यामजी मेले में श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने का विशेष आवाहन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा को अखिल भारतीय स्वच्छता सेवा दल का मुख्य संरक्षक नियुक्त किया गया है। दल के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंत्री खर्रा को संगठन की विचारधारा और सेवा कार्यों को सशक्त दिशा देने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति के उपरांत मंत्री खर्रा ने पवित्र धाम खाटू श्याम जी मंदिर में चल रहे फाल्गुनी मेले के दौरान श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने का विशेष आग्रह किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्वच्छता का पालन करना भी प्रत्येक भक्त का दायित्व है।

10 वर्षों से निरंतर सेवा, 700 से अधिक स्वयंसेवक सक्रिय

कोटपूतली टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतू माली ने बताया कि स्वच्छता सेवा दल पिछले 10 वर्षों से निरंतर सेवा कार्य कर रहा है और इसमें 700 से अधिक स्वयंसेवक नि:स्वार्थ भाव से जुड़े हुए हैं। फागुन मेले के अवसर पर 10 दिवसीय विशेष सेवा अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक माह दशमी, एकादशी और द्वादशी पर नियमित स्वच्छता अभियान संचालित किया जाता है।

टीम के संरक्षक महेश मीणा ने बताया कि फाल्गुन मेले में 216 घंटे का निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें रींगस से लेकर बाबा श्याम प्रभु के दरबार तक सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। यह संगठन का 10वां वार्षिक महाअभियान और 120वां मासिक स्वच्छता महाअभियान है।

“खाटू के कण-कण में सांवरा” – स्वच्छता का संदेश

टीम के संरक्षक एवं विधायक आगर मालवा (मध्य प्रदेश) माधव सिंह गहलोत ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि खाटू के कण-कण में सांवरा बसता है, इसलिए गुटखा, पान, बीड़ी और तंबाकू का सेवन कर परिसर को गंदा न करें। सभी श्याम प्रेमी खाटू को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग दें। इस अवसर पर टीम की महासचिव आकांक्षा माली, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार, कंचन राघव सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

“स्वच्छता को जीवन मूल्य बनाएं” – मंत्री खर्रा

मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने दल के प्रत्येक सदस्य के अनुशासन, परिश्रम और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवन का मूल्य है। उन्होंने कहा कि संगठन ने सेवा, समर्पण और एकजुटता के माध्यम से समाज में जागरूकता और स्वाभिमान का संदेश दिया है।

उन्होंने “स्वच्छता ही सेवा” के मंत्र के साथ सभी कार्यकर्ताओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह दल स्वच्छ और सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

Related Articles