अश्विनी महर्षि बने सरकार के स्टेडिंग गवर्नमेंट कौंसिल एडवोकेट, डूण्डलोद में नागरिक अभिनंदन
अश्विनी महर्षि बने सरकार के स्टेडिंग गवर्नमेंट कौंसिल एडवोकेट, डूण्डलोद में नागरिक अभिनंदन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
डूण्डलोद : वरिष्ठ एडवोकेट अश्विनी महर्षि को भारत सरकार द्वारा स्टेडिंग गवर्नमेंट कौंसिल एडवोकेट नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष और गर्व की लहर छा गई। इसी अवसर पर गत संध्या अष्ट विनायक धाम डूण्डलोद में अनिल अग्रवाल व संजीवनी सामाजिक कल्याण परिषद द्वारा विशेष नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में अश्विनी महर्षि का माला, शाल, साफा, प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। अतिथियों का स्वागत संयोजक डाॅ दयाशंकर जांगिड ने प्रतीक चिन्ह और पुष्पमालाओं से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अन्नु अनिल अग्रवाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि डाॅ भास्कर बी. रावल, प्रोफेसर मोतीचंद मालू, शिवकरण जानू, तारा पूनिया, सुभिता सीगड़, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी झुंझुनूं हिमांशु सैनी सहित कई समाजसेवी और प्रमुख जन उपस्थित थे।

नवलगढ़, डूण्डलोद, मुकुंदगढ़, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर और लक्ष्मणगढ़ के सामाजिक संस्थाओं और विशिष्ट नागरिकों ने शाल, साफा और प्रतीक चिन्ह देकर अश्विनी महर्षि का सम्मान किया। वृक्षमित्र श्रवण जाखड़ ने अतिथियों और एडवोकेट महर्षि को पौधे भेंट कर सम्मान बढ़ाया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन डाॅ अनिल कुमार शर्मा ने किया। भाजपा नेता शुभकरण चैधरी ने नागपुर जाते समय अश्विनी महर्षि का साफा और पुष्प माला से स्वागत किया।
इस अवसर पर नवलगढ़ क्लब, अलायंस क्लब, गायत्री परिवार, आदर्श जाट महासभा, नवलगढ़ फल-सब्जी व्यापार मंडल, बेलाबाई एम मोरारका विद्या मंदिर, स्काउट गाइड, सीकर बार एसोसिएशन, झुंझुनूं बार एसोसिएशन, पोदार कॉलेज, राजस्थान ब्राह्मण महासभा, गणेशपुर विकास समिति सहित दर्जनों समाजसेवी और पेशेवर संस्थाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम में सैकड़ों वकील, इंजीनियर, सीए, शिक्षाविद और समाजसेवी उपस्थित रहे, जिन्होंने अश्विनी महर्षि को शुभकामनाएं दी और क्षेत्र में गौरव बढ़ाया। अश्विनी महर्षि शेखावाटी क्षेत्र के जाने-माने वकील हैं और उनकी यह नियुक्ति स्थानीय समाज में गर्व का विषय बनी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042451


