[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटू-जयपुर रूट पर प्राइवेट बसें हुईं बंद:सिंधी कैंप तक जाने की परमिशन देने की मांग, कहा- मारपीट करते हैं श्रद्धालु

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटू-जयपुर रूट पर प्राइवेट बसें हुईं बंद:सिंधी कैंप तक जाने की परमिशन देने की मांग, कहा- मारपीट करते हैं श्रद्धालु

खाटू-जयपुर रूट पर प्राइवेट बसें हुईं बंद:सिंधी कैंप तक जाने की परमिशन देने की मांग, कहा- मारपीट करते हैं श्रद्धालु

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : बाबा श्याम के फाल्गुनी लक्खी मेले के बीच श्याम भक्तों के लिए मुसीबत हो गई है। श्री श्याम खाटू-जयपुर बस ऑपरेटर सेवा समिति ने खाटूश्यामजी से जयपुर प्राइवेट बसों का संचालन रोक दिया है। बस ऑपरेटर यूनियन ने मेला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर 23 फरवरी से 28 फरवरी तक खाटू से जाने वाली प्राइवेट बसों को हीरापुरा बस स्टैंड(14 नंबर) की बजाय सिंधी कैंप तक जाने की परमिशन देने की मांग की है।

यूनियन के अध्यक्ष मनीष बाजिया ने बताया कि खाटू से जयपुर जाने वाली सवारियों को हीरापुरा बस स्टैंड पर उतारा जाता है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है और श्रद्धालु सिंधी कैंप व रेलवे स्टेशन उतारने की जिद्द करते हैं, हीरापुरा उतारने पर श्रद्धालु मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। ऐसे में कई दिनों से प्राइवेट बसों के ड्राइवर-कंडक्टर परेशान हो रहे हैं।

खाटू बस स्टेशन पर खड़े लोग। ऑपरेटर सेवा समिति ने खाटूश्यामजी से जयपुर प्राइवेट बसों का संचालन रोक दिया है।
खाटू बस स्टेशन पर खड़े लोग। ऑपरेटर सेवा समिति ने खाटूश्यामजी से जयपुर प्राइवेट बसों का संचालन रोक दिया है।
प्राइवेट बसों को हीरापुरा बस स्टैंड(14 नंबर) की बजाय सिंधी कैंप तक जाने की परमिशन देने की मांग की है।
प्राइवेट बसों को हीरापुरा बस स्टैंड(14 नंबर) की बजाय सिंधी कैंप तक जाने की परमिशन देने की मांग की है।

यूनियन के अध्यक्ष मनीष बाजिया ने बताया- यूनियन ने बिना जुर्माने सिंधी कैंप तक प्राइवेट बसें जाने की परमिशन नहीं मिलने तक प्राइवेट बसों का संचालन बंद कर दिया है। इधर, प्राइवेट बसों का संचालन बंद होते ही श्रद्धालु भटक रहे हैं। बस स्टैंड पर सवारियों की भीड़ जमा होने लगी है। रोडवेज बसों पर लटककर यात्रा करने को मजबूर हैं। वहीं प्राइवेट बस यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की परेशानी है लेकिन ड्राइवर-कंडक्टर के साथ रोजाना मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में मेले के दौरान समस्या का समाधान जरूरी है।

Related Articles