[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरसावा बड़ा में तीन वाहनों की टक्कर:स्कॉर्पियो, पिकअप और टेम्पो भिड़े, टेम्पो ड्राइवर घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

हरसावा बड़ा में तीन वाहनों की टक्कर:स्कॉर्पियो, पिकअप और टेम्पो भिड़े, टेम्पो ड्राइवर घायल

हरसावा बड़ा में तीन वाहनों की टक्कर:स्कॉर्पियो, पिकअप और टेम्पो भिड़े, टेम्पो ड्राइवर घायल

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर जिले में हरसावा बड़ा के पास तीन वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए फतेहपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

टेम्पो ड्राइवर घायल

सदर थाना के एएसआई हरलाल सिंह ने बताया-हरसावा बस स्टैंड के पास पेट्रोल पंप के नजदीक एक स्कॉर्पियो, टैम्पो और पिकअप वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में उदनसरी निवासी टैम्पो चालक विनोद कुमार सांसी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

मेडिकल चेकअप कराया

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, टैम्पो चालक विनोद कुमार शराब के नशे में थे। उनका मेडिकल परीक्षण जिला उप चिकित्सालय फतेहपुर में किया जा रहा है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बता दें कि हरसावा बड़ा के पास यह स्थान पिछले कुछ समय से लगातार हादसों का केंद्र बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले एक महीने में इस जगह पर करीब आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद हाईवे अथॉरिटी और संबंधित विभागों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से क्षेत्रवासियों में गहरा रोष है। स्थानीय नागरिकों ने इस स्थान पर स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड और नियमित पुलिस गश्त की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles