रींगस और चौमू में 19 क्विंटल नकली मावा जब्त:पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर नष्ट किया
रींगस और चौमू में 19 क्विंटल नकली मावा जब्त:पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर नष्ट किया
रींगस : रींगस थाना पुलिस और डीएसटी टीम सीकर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 19 क्विंटल 20 किलो नकली मावा नष्ट करवाया। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम को की गई, जिसमें रींगस और चौमू में नकली मावा जब्त कर नष्ट किया गया।
पुलिस ने नाकाबंदी कर पिकअप को पकड़ा
पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया- डीएसटी टीम सीकर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप में करीब 20 क्विंटल मावा भरकर सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर रींगस पुलिस और डीएसटी टीम सीकर प्रभारी कैलाश चंद यादव ने आरएमएच अस्पताल के सामने नाकाबंदी की। चौमू से रींगस की ओर आ रही एक पिकअप जीप को रोककर जांच की गई, जिसमें 4 क्विंटल 20 किलो मावा मिला।
मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को बुलाया गया, जिसने मावे की जांच की और सैंपल लेकर लैब में भेजा। जांच में मावा नकली पाए जाने की पुष्टि होने पर 4 क्विंटल 20 किलो मावे को गड्ढा खोदकर नष्ट करवा दिया गया।
चौमू के दुकानदारों को बेचा नकली मावा
पुलिस ने पिकअप ड्राइवर निहाल सिंह जाटव से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि वह कुल 19 क्विंटल 20 किलो मावा लेकर चला था। उसने 15 क्विंटल मावा चौमू के दुकानदारों को बेच दिया था, जबकि 4 क्विंटल 20 किलो मावा रींगस और खाटूश्यामजी में देने जा रहा था।
इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने चौमू थाना पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद चौमू में भी 15 क्विंटल नकली मावा नष्ट करवाया गया। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039480


