जमीन विवाद में घायल युवक की मौत:पिस्टल दिखाकर लोहे के पाइप से पीटा था
जमीन विवाद में घायल युवक की मौत:पिस्टल दिखाकर लोहे के पाइप से पीटा था
रींगस : रींगस थाना क्षेत्र के पावंडा की ढाणी में 16 फरवरी को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को राजकीय उप जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया। युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव को अस्पताल लाकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पहुंचे एसएचओ सुरेश कुमार ने परिजनों को 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन शांत हुए। पीड़ित परिवार की लिखित रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जमीन विवाद में मारपीट हुई थी
पुलिस के अनुसार, पावंडा की ढाणी निवासी 37 वर्षीय विजय सिंह पुत्र रणजीत सिंह जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका चौमूं के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
परिजनों की सहमति से अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश यादव, डॉ. प्रकाश धायल और डॉ. दिनेश को मेडिकल बोर्ड में शामिल कर शव का पोस्टमार्टम किया गया।
पिस्टल दिखाकर लोहे के पाइप से हमला किया
मृतक विजय सिंह के छोटे भाई अजय सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी पावंडा की ढाणी ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शंकर सिंह, राजवीर सिंह, सतवीर सिंह निवासी पावंडा की ढाणी समेत लाखनी से पांच बाइकों पर आए 10 लोगों ने पिस्टल दिखाकर लोहे के पाइपों से मारपीट की।
आरोप है कि हमलावरों ने विजय सिंह के सिर पर लोहे के पाइपों से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अजय सिंह ने यह भी बताया कि जब वह अपने भाई को बचाने आए, तो उनके साथ भी मारपीट की गई और जाते समय जान से मारने की धमकियां दी गईं। मृतक विजय सिंह के दो बेटी और एक बेटा है। विजय सिंह ट्रक ड्राइवर था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039480


