बीदासर में 13 घरेलू सिलेंडर किए जब्त:होटलों में व्यावसायिक उपयोग करने पर जिला रसद विभाग ने की कार्रवाई
बीदासर में 13 घरेलू सिलेंडर किए जब्त:होटलों में व्यावसायिक उपयोग करने पर जिला रसद विभाग ने की कार्रवाई
बीदासर : चूरू जिले के बीदासर में शुक्रवार को रसद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने दो होटलों से 13 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। इन सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। यह कार्रवाई जिला रसद अधिकारी अंशु तिवाड़ी के निर्देश पर की गई। होटलों और रेस्टोरेंट में घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की शिकायतें मिलने के बाद बीदासर में छापेमारी अभियान चलाया गया।
रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि टीम ने सबसे पहले नोखा रोड स्थित बिजली विभाग के सामने ‘जय मां भवानी होटल’ में जांच की। यहां व्यावसायिक कार्य में इस्तेमाल हो रहे 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इसके बाद टीम ने डूंगरगढ़ तिराहा स्थित ‘न्यू भवानी होटल’ पर कार्रवाई की और वहां से तीन घरेलू सिलेंडर जब्त किए। इस प्रकार कुल 13 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
कार्रवाई के दौरान तारानगर के प्रवर्तन अधिकारी जितेंद्र सिंह सहित विभागीय टीम मौजूद रही। प्रवर्तन अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039481


