61 वर्षीय दिव्यांग को नहीं मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : नगरपरिषद चूरू में एक वर्ष पहले किया था आवेदन, अब भटक रहे हैं
61 वर्षीय दिव्यांग को नहीं मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : नगरपरिषद चूरू में एक वर्ष पहले किया था आवेदन, अब भटक रहे हैं
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : सरकार चाहे कुछ भी कर ले, चूरू वाले अधिकारी कभी नहीं सुधरेंगे। चूरू में एक 61 वर्षीय दिव्यांग को सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिल रही है। गुसाईयों की छत्तरी के पास, वार्ड नंबर 2 निवासी अहमद अली खान पुत्र सादुले खां ने बताया कि ई मित्र के माध्यम से दिव्यांगता का प्रमाण पत्र बनवाकर पेंशन के लिए नगरपरिषद चूरू में एक वर्ष पहले आवेदन किया था। वहां से कोई जवाब नहीं मिला तो पुनः नगरपरिषद में गया। वहां बैठे बाबू ने कुछ कमियां बताई। दो माह पहले उन्हें भी पूरा कर दिया। उसके बाद भी आज तक पेंशन मिलनी शुरू नहीं हुई है। पेंशन शुरू हो जाती तो कुछ राहत मिल जाती। परन्तु नगरपरिषद वालों की मनमानी के कारण पेंशन नहीं मिल रही है। कुल मिलाकर चूरू में सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिलने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके लिए दोषी कौन है, यह जांच का विषय है। विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत चूरू जिले के प्रभारी मंत्री हैं। मंत्री के प्रभार वाले जिला मुख्यालय पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिलना बड़े ही दुर्भाग्य की बात है। यानी यहां के अधिकारियों के मन में मंत्री के नाम का कोई डर नहीं है। सब अपनी मर्जी के मालिक हैं। चूरू में यही कहा जा सकता है कि बिना दाम, बिल्कुल भी नहीं होगा काम। चाहे मंत्री हो या विधायक, अधिकारी किसी की नहीं मानते।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2038394