बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के छात्र ने राष्ट्रीय युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व
नागपुर विधान भवन में आयोजित कार्यक्रम में बीटीयू का बढ़ाया गौरव
बीकानेर : बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के संगठक राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर के छात्र शिवांशु माथुर ने राष्ट्रीय युवा संसद 2026 में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्रीय स्तर पर बीटीयू का गौरव बढ़ाया है। यह आयोजन नागपुर विधान भवन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन नागपुर यूनिवर्सिटी एवं बीटीयू की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और मानव रचना यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित चतुर्थ एनवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट के अंतर्गत किया गया।
जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि शिवांशु ने यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की कोऑर्डिनेटर डॉ. ममता शर्मा पारीक, डॉ. गायत्री शर्मा और डॉ. करणजीत कौर के निर्देशन में अर्जित की।
इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग ने शिवांशु को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा संसद युवाओं में नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन, संवाद कौशल तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि शिवांशु की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को ऐसे राष्ट्रीय मंचों पर भागीदारी के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है।
कोऑर्डिनेटर डॉ. ममता शर्मा पारीक ने बताया कि कॉलेज, विश्वविद्यालय और राज्यस्तरीय चरणों को पार करने के बाद शिवांशु का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ। राष्ट्रीय युवा संसद 2026 में देशभर से लगभग 50 हजार विद्यार्थियों और 300 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया, जिनमें से बहुस्तरीय चयन प्रक्रिया के बाद 200 प्रतिभागियों को ही राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के दौरान शिवांशु माथुर को रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री की भूमिका निभाने का अवसर मिला। शिवांशु ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि विभिन्न पृष्ठभूमि के प्रतिभागियों के साथ संवाद करना अत्यंत प्रेरणादायक रहा और इससे उन्हें देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नजदीक से समझने का अवसर मिला।
बीटीयू विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय उत्तरदायित्व के प्रति सजग नागरिक बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2038344


