[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निजी बस मालिकों की मनमानी से यात्री परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निजी बस मालिकों की मनमानी से यात्री परेशान

निजी बस मालिकों की मनमानी से यात्री परेशान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय से आने जाने वाली निजी बस मालिकों की मनमानी से यात्री परेशान हैं। यहां निजी बसों द्वारा यातायात के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार निजी बस मालिक यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते हैं। इतना ही नहीं रूट कहीं का ले रखा है और चलते कहीं और मार्ग पर हैं। समय की भी कोई पाबंदी नहीं है। बस स्टैंड से चलकर कलेक्ट्रेट के पास खड़े हो जाते हैं फिर सीएम बहड़ सर्किल पर थम जाते हैं। उधर वाले फाटक के पास बस खड़ी कर देते हैं। कभी बारात लेकर चले जाते हैं तो यात्री बस का इंतजार ही करते रह जाते हैं। यात्रियों को भेड़ बकरियों की तरह भर लेते हैं। बस की छत और केबिन में भी सवारियों को बैठा लेते हैं। चलती बस में चालक द्वारा मोबाइल पर बात करना और धूम्रपान करना तो आम बात है। कई तो शराब के नशे में भी बस को चलाते हुए देखे जा सकते हैं। कहने वाले यात्री से झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। ये लोग यात्रियों के जीवन के साथ यह कहकर खिलवाड़ कर रहे हैं कि उनकी पहुंच ऊपर तक है। संबंधित विभाग को तुरंत अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। यहां का जिला प्रशासन भी कोई काम का नहीं है। जिला मुख्यालय पर निजी बसों के थमने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बस वाले भी परेशान हैं।

Related Articles