[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में रोडवेज कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी:नई बसों की खरीद और भर्ती और ग्रेड पे बढ़ाने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में रोडवेज कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी:नई बसों की खरीद और भर्ती और ग्रेड पे बढ़ाने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

खेतड़ी में रोडवेज कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी:नई बसों की खरीद और भर्ती और ग्रेड पे बढ़ाने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

खेतड़ी : खेतड़ी डिपो आगार परिसर में राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों का दो दिवसीय धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारी अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं । रिटायर्ड कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष बहादुर सिंह ने बताया – रोडवेज श्रमिक संगठन लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश सरकार को अवगत करा रहे हैं। सरकार इन मांगों को लेकर गंभीर नहीं है, जिसके कारण यह आंदोलन शुरू किया गया है।

नई बसों की खरीद और भर्ती की मांग

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 2500 नई बसों की खरीद, रोडवेज में रिक्त पदों पर भर्ती, ग्रेड पे 2400 से बढ़ाकर 2800 करना, समय पर साप्ताहिक और मेडिकल लीव देना और ड्राइवर-कंडक्टर के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के अभाव में रोका गया भुगतान जारी करना शामिल है। बहादुर सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सरकार आंदोलनरत रोडवेज कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी मांगों का समाधान नहीं करती है, तो यह आंदोलन जारी रहेगा।

इस मौके पर छाजुराम, पवन कुमार, हरिशंकर, शिंभूदयाल, करतार सिंह, नरेश कुमार, मातादीन, जगदीश सैनी, जयपाल सिंह, सुभाषचंद्र, शेर सिंह धायल, हरपाल सिंह, मदनलाल, लीलाधर, राजेश कुमार सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles