[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महाशिवरात्रि पर लोयल गोशाला में शिव मंदिर का शिलान्यास:वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ पूजा-अर्चना और भूमि पूजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महाशिवरात्रि पर लोयल गोशाला में शिव मंदिर का शिलान्यास:वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ पूजा-अर्चना और भूमि पूजन

महाशिवरात्रि पर लोयल गोशाला में शिव मंदिर का शिलान्यास:वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ पूजा-अर्चना और भूमि पूजन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : लोयल गांव में स्थित बाबा थानदेव केशव गोशाला में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया गया। यह गोशाला लोयल चिड़ासन के ग्रामीणों द्वारा संचालित है। बाबा रामदेव मंदिर के महंत सतपाल दास महाराज के सानिध्य में गोशाला कमेटी और ग्रामवासियों के सहयोग से एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान पंडित नरेश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना और भूमि पूजन संपन्न कराया। महंत सतपाल दास महाराज और उपस्थित ग्रामीणों ने मिलकर मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास किया।

इस अवसर पर महंत सतपाल दास महाराज ने कहा कि गोशाला और मंदिर सनातन संस्कृति एवं आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। उन्होंने गोसेवा को सबसे बड़ा पुण्य कार्य बताते हुए कहा कि गोशाला परिसर में शिव मंदिर के निर्माण से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए एक पवित्र स्थान मिलेगा। उन्होंने ग्रामीणों से मंदिर और गोशाला के विकास में सहयोग करने का आह्वान किया, ताकि यह क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल बन सके।ग्रामीणों ने बताया कि शिव मंदिर के निर्माण से क्षेत्र के श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए एक पवित्र स्थान मिलेगा और धार्मिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।इस अवसर पर समाजसेवी विकास काजला, पीटीआई सुमेर महला, शीशराम सूबेदार, हंसराम लांबा, सुमेर काजला, गंगाधर काजला, रघुवीर मास्टर, इन्द्र सिंह काजला, वीरेन्द्र काजला, सज्जना देवी, सुनीता अध्यापिका, नरेश शास्त्री, सूबेदार रामसिंह, अंकित धीवा, प्रकाश काजला, डॉ. कर्मवीर, योगेश शर्मा, सुरेन्द्र काजला सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles