[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिवरात्रि पर व्रत का खाना बनाते समय सिलेंडर में आग:भाजपा नेता और मोहल्ले वासियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला; युवक के हाथ झुलसे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिवरात्रि पर व्रत का खाना बनाते समय सिलेंडर में आग:भाजपा नेता और मोहल्ले वासियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला; युवक के हाथ झुलसे

शिवरात्रि पर व्रत का खाना बनाते समय सिलेंडर में आग:भाजपा नेता और मोहल्ले वासियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला; युवक के हाथ झुलसे

चिड़ावा : चिड़ावा शहर के वार्ड नंबर 13 स्थित पुराने पोस्ट ऑफिस के पीछे एक घर में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। राजू तंवर नाम के एक युवक के घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। लेकिन मोहल्ले के लोगों की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

व्रत का खाना बना रही थी महिलाएं

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर के हॉल में अस्थाई भट्टी लगाकर महिलाएं शिवरात्रि के व्रत का खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस से लीकेज होने लगी और देखते ही देखते सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग की लपटें उठती देख घर में हड़कंप मच गया।

भाजपा नेता ने की आग बुझाने में मदद

महिलाओं का शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले भाजपा नगर उपाध्यक्ष पवन शर्मा नवहाल तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पाइप की सहायता से जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर खुले स्थान पर खींचा। उनके साथ अन्य युवा और आसपास के लोग भी मौजूद थे।

घटना के समय आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में भवानी सिंह, आकाश, पंकज, बंटी, सावर मल धाबाई, मनोज शर्मा और संजय शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन सभी के सामूहिक प्रयासों और साहस के कारण आग घर के अन्य हिस्सों में नहीं फैली।

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। ड्राइवर हरिंद्र कुमार और फायरमैन विकास लामोरिया ने तत्परता दिखाते हुए आग पर पूरी तरह काबू पाया।

समय रहते हुई इस साहसिक कार्रवाई से कोई जनहानि नहीं हुई। मोहल्ले वासियों ने पवन नवहाल और सभी सहयोगियों के इस कार्य की सराहना की है।

Related Articles